ये रात की तन्हाई

आओ कुछ तारों को चुन कर दोस्ती बनाएं
सितारे बनने की कुछ तरकीब आजमाएं
कुछ दिल की बात चांद को चुपके बताएं
चलो ये रात की तन्हाई में एक मेहफिल जमाएं।

आओ कुछ जुगनूओं से आसमां के पता पूछें
चाहे कोई आए या न आए हमारे पीछे पीछे
सपनों को अपनी सफर के कुछ किस्से बताएं
चलो ये रात की तन्हाई में एक मेहफिल जमाएं।

आती हुई नींद को डांट के थोड़े दुर भगाएं
थकान को थपकी लगा के कुछ आराम दिलाएं
खुद से संवाद के लिए अंधेरा को आइना बनाएं
चलो ये रात की तन्हाई में एक मेहफिल जमाएं।

ढलते हुए आंखो को कल की तस्वीर दिखाएं
कई बीते हुए ठोकर से कुछ सबक सिखाएं
कुछ जित की गीतों को आज फिर गुनगुनाएं
चलो ये रात की तन्हाई में एक मेहफिल जमाएं।

कोई टूटा हुआ तारा से खुद की तकदीर पूछें
बंद आंखो से कल की सुखद तस्वीर खींचे
ख्वाहिसों की रंगो से सुबह की नए चित्र बनाएं
चलो ये रात की तन्हाई में एक मेहफिल जमाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *